कर्नाटक
कर्नाटक का लगभग 2,000 वर्ष का लिखित इतिहास उपलब्ध है। कर्नाटक का सिलिकान वैली के रुप में प्रसिद्ध बंगलुरू शहर देश का सबसे बड़ा जैव भंडार भी है। 'एक राज्य : कई दुनिया' के रूप में जाना जाने वाला कर्नाटक दक्षिण भारत का प्रमुख पर्यटन केंद्र बन रहा है। कर्नाटक में धरोहर वाले महल, घने वन और पवित्र स्थलों की भरमार है। 'होमस्टे' नामक नई अवधारणा ने राज्य में पर्यटन के नए आयाम जोड़ दिए हैं। हंपी और पट्टकल को विश्व धरोहर स्थल घोषित हैं।